Oplus_131072

केदारनाथ धाम, रुद्रप्रयाग

दीपावली के पावन पर्व पर भगवान केदारनाथ का धाम फूलों की खुशबू और रोशनी से जगमगा उठा है। बाबा के दरबार और मंदिर प्रांगण को करीब 18 से 20 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। फूलों से सजे धाम की अलौकिक छटा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। वहीं, आज क्षेत्रपाल एवं धाम के रक्षक भगवान भुकुंड भैरवनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसी के साथ बाबा केदारनाथ के कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

 

Oplus_131072



दीपावली के अवसर पर विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। बाबा केदार के मंदिर और प्रांगण को लगभग 18 से 20 क्विंटल विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। फूलों की आकर्षक सजावट के बीच धाम की दिव्यता और भव्यता देखते ही बन रही है। बीकेटीसी सदस्य डॉ. विनीत चंद्र पोस्ती ने धाम से देश और प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि आज भगवान भुकुंड भैरवनाथ के कपाट विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इस दौरान तीर्थ पुरोहित समाज, स्थानीय हक-हकूकधारी, मंदिर समिति, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि भैरवनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही बाबा केदारनाथ के कपाट बंद करने की पारंपरिक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आगामी 11 नवंबर को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। डॉ. पोस्ती ने श्रद्धालुओं से दीपावली पर धाम पहुंचकर दीप प्रज्वलित करने और दीपोत्सव को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाने की अपील की। साथ ही मंदिर की मर्यादा और पवित्रता बनाए रखने का आग्रह भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *