Oplus_131072

देहरादून,

राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को जल्द ही आउट ऑफ टर्न नौकरी मिलने जा रही है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय समीक्षा बैठक में अगस्त तक इसकी विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए हैं।

सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पदक विजेताओं को नौकरी देने में अब और देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने खेल विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र शुरू करने के लिए जल्द नियुक्तियां करने के निर्देश भी दिए। मंत्री ने बताया कि महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट में जुलाई से पहला शैक्षिक सत्र शुरू होगा। साथ ही 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों, नई खेल नीति और हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम बनाने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *