Oplus_131072

हरिद्वार

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हरिद्वार पहुंचे एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी. मुरुगेशन ने सीसीआर सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन और संचार व्यवस्था समेत कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई।

कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी. मुरुगेशन हरिद्वार पहुंचे। सीसीआर स्थित सभागार में आयोजित बैठक में कुंभ मेला पुलिस की अब तक की तैयारियों और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन एवं आपदा प्रबंधन, संचार व्यवस्था और डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल को लेकर विस्तार से जानकारी दी। एडीजी ने सभी संबंधित विभागों और सीमावर्ती जिलों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर ठोस कार्ययोजना तैयार करने और सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के बाद एडीजी ने अधिकारियों के साथ कुंभ मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और मौके पर चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद एडीजी एटीसी पहुंचे, जहां कुंभ मेला ड्यूटी के लिए प्रशिक्षण ले रहे जवानों से संवाद कर प्रशिक्षण की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *