Oplus_131072

हरिद्वार,

हरिद्वार में भारतीय व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने शिरकत की। आपको बता दे कि भारतीय व्यापार मंडल में महिलाओं को भी शामिल किया गया विधायक समेत अन्य लोगों ने ने इस बात की सराहना की। इस दौरान भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी वैभव जैन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। समारोह में व्यापार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।

 


ऐसे में भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले से ही 22 राज्यों में भारतीय व्यापार मंडल चल रहा है ये कोई नया संगठन नहीं है यह व्यापारियों के हित के लिए काम करता है साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हमारा उद्देश्य व्यापारियों के हित में निस्वार्थ काम करना करना है और जो भी राजनीतिक पार्टी व्यापारियों के हित में काम करेगी हम उस पार्टी,उस संगठन के साथ समंवय बनकर चलेंगे।

ऐसे में विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भारतीय व्यापार मंडल का अपने जिले व शहर के पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया ऐसे में उन सभी व्यापारी बंधुओं को जिन्हें भारतीय व्यापार मंडल में जिम्मेदारी मिली है उन सबको शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हु कि व्यापार के हित में, राष्ट्र हित में, शहर के हित में ये सभी संगठित हो कर सकारात्मक भूमिका निभाते हुए व्यापारियों के हित में संघर्ष करेंगे उनकी समस्या का समाधान करने के लिए एहम भूमिका निभाएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *