Oplus_131072

हरिद्वार,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हरिद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। जगजीतपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देशभर में सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों की शुरुआत हुई है, जो करीब एक महीने तक जारी रहेंगे।

हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर रक्तदान, वृक्षारोपण, अस्पतालों में फल वितरण और जरूरतमंद परिवारों के बीच सेवा कार्य जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने की जानकारी दी गई। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राजनीति को सेवा के रूप में करते हैं और उनके जन्मदिन पर देशभर में विभिन्न सेवा कार्यक्रम शुरू हुए हैं, जो एक महीने तक चलेंगे। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों और सेवा गतिविधियों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *