ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार
हरिद्वार में छात्रों से भरी बस में CNG लीक से मचा हड़कंप, समय रहते बची दो दर्जन छात्रों की जान
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब श्री स्वामी भूमानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों को लेकर जा रही बस का CNG सिलेंडर अचानक लीक हो गया।
गैस लीक होते ही बस में मौजूद छात्रों में दहशत फैल गई, हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
यातायात एसपी ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और समय रहते बस में सवार करीब दो दर्जन छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी छात्र सुरक्षित हैं।

