Oplus_131072

हरिद्वार,

अयोध्या राम मंदिर प्रकरण में एसआईटी द्वारा आठ आरोपियों को हिरासत में लिए जाने के मामले पर हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार इस पूरे मामले को लेकर बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि देश में कानून और संविधान के तहत कार्रवाई होती है। वहीं विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास आलोचना करने के अलावा कोई काम नहीं बचा है और अक्सर संसद सत्र के दौरान मुद्दों को उठाकर कार्यवाही बाधित करने का प्रयास किया जाता है, जिससे सकारात्मक काम प्रभावित होता है।

 

वहीं राम मंदिर प्रकरण को लेकर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि राम मंदिर केवल एक मंदिर नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र की आस्था और करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन पर विश्वास रखना चाहिए, क्योंकि देश में संविधान के अनुसार न्याय व्यवस्था काम करती है। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि एसआईटी जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उनके आधार पर आगे कार्रवाई होगी और जो भी दोषी होगा उसे कानून के अनुसार दंड मिलेगा। उन्होंने लोगों से अफवाहों और नकारात्मक सोच से बचने की अपील करते हुए कहा कि पूरे विश्व की नजरें भारत पर हैं, ऐसे में सभी को देश की गरिमा, आस्था और न्याय व्यवस्था पर विश्वास रखना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *