हरिद्वार:
सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का हरिद्वार दौरा, शांतिकुंज में दधीचि अंगदान संकल्प अभियान में होंगे शामिल
हरिद्वार में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का दौरा प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री धामी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री नड्डा का स्वागत करेंगे। इसके बाद रायवाला आर्मी हेलीपैड से देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज पहुंचेंगे, जहां दधीचि अंगदान संकल्प अभियान राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के मृत्युंजय सभागार में आयोजित होगा, प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या की ओर से किया जा रहा कार्यक्रम का आयोजन।
मुख्यमंत्री धामी प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। वीआईपी दौरे को देखते हुए हरिद्वार प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

