Oplus_131072

कांग्रेस की प्रदेशव्यापी परिवर्तन संकल्प यात्रा पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भी भारत जोड़ो यात्रा और मोहब्बत की दुकान जैसी यात्राएं कर चुकी है, लेकिन जनता ने हमेशा कांग्रेस को नकारा है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का आपसी द्वंद और नीतियां ही उसकी विफलता का कारण हैं। उत्तराखंड में भी यह यात्रा फेल साबित होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार जनता की समस्याओं का समाधान कर रही है, जन जन की सरकार जन जन के द्वार पहुंचकर योजनाओं का लाभ दे रही है। कमलेश रमन ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी ही राड में फंसी है और कांग्रेस नेता एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हैं। उनके अनुसार पहले कांग्रेस को अपने घर की यात्रा करनी चाहिए और आपसी कलह सुधारनी चाहिए इसके साथ ही कांग्रेस जनता की भावनाओं की कदर नहीं करती इसलिए प्रदेश ही नहीं पूरे देश की जनता उसे नकार रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *