Oplus_131072

देहरादून,

उत्तराखंड में कुछ दिनों पहले कर्णप्रयाग में निहंगों के साथ एक मामूली विवाद हुआ जिसके बाद इस विवाद ने एक गंभीर रूप ले लिया ओर पूरे प्रदेश में यह विषय चर्चाओं में रह वहीं उत्तराखंड की कानून व्यवस्था और निहंगों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता सुजाता पॉल ने आरोप लगाया कि सरकार कानून का समान रूप से पालन कराने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि खुलेआम तलवारों के साथ लोगों का सड़कों पर घूमना चिंता का विषय है और इससे आम जनता में डर का माहौल बन रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *