Oplus_131072

हरिद्वार,

2027 हरिद्वार कुंभ से पहले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महामंडलेश्वर महंत रवींद्र पुरी को नया अध्यक्ष चुना गया है। वहीं दुर्गादास जी को उपाध्यक्ष और राजेंद्र दास महाराज को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संत समाज ने नए पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

अखाड़ा परिषद के नाम नियुक्त अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि बहुमत के आधार पर आठ अखाड़ों ने मिलकर नई कार्यकारिणी बनाई है, जिसका कार्यकाल 5 वर्ष का होगा। उन्होंने कहा कि कुंभ व्यवस्था, राष्ट्रीय मुद्दों और संत समाज की समस्याओं के समाधान के लिए अखाड़ा परिषद सक्रिय भूमिका निभाएगी। वहीं महामंडलेश्वर करौली शंकर महादेव ने कहा कि 13 अखाड़ों में से 8 अखाड़ों के समर्थन से महंत रवींद्र पुरी को अध्यक्ष चुना गया है और नई टीम कुंभ आयोजन में सरकार व समाज के साथ मिलकर कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *