Oplus_131072

हरिद्वार

हरिद्वार के एसएमजेएन पीजी कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। छात्र-छात्राओं और कॉलेज स्टाफ ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ शहर में देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी महाराज रहे। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वह राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखे।

कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान नागरिकों में राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना जगाने का माध्यम है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed