देहरादून
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं बताईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ अब पर्वतीय जिलों में भी उद्योग स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। पहले चरण में चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा को शामिल किया गया है। सरकार का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में उद्योगों के विस्तार के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना है।
Oplus_131072 