Oplus_131072

हरिद्वार


कांवड़ मेला 2026 के शांतिपूर्ण और निर्विघ्न संपन्न होने के बाद सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त नंदन कुमार का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र, रुद्राक्ष की माला और भगवान शिव की प्रतिमा भेंट की गई।मांग उठाई कि हर साल करोड़ों शिवभक्तों के आगमन को देखते हुए आगामी कांवड़ मेले को कुंभ और अर्धकुंभ की तर्ज पर राष्ट्रीय कांवड़ मेला घोषित किया जाए। इसके लिए नगर निगम की आगामी बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजने की मांग की गई।

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि कांवड़ मेला 2026 नगर निगम कर्मचारियों, अधिकारियों, पार्षदों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। राष्ट्रीय मेले के प्रस्ताव पर मेयर किरण जैसल से वार्ता कर आगामी बोर्ड बैठक में विचार किया जाएगा। साथ ही कुंभ मेला 2027 की तैयारियां भी नगर निगम क्षेत्र में तेजी से जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed