Oplus_131072

हरिद्वार

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व सांसद प्रवीण निषाद आज हरिद्वार के सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।प्रवीण निषाद ने वन नेशन, वन इलेक्शन का समर्थन करते हुए कहा कि देश में हर साल किसी न किसी राज्य में चुनाव होते रहते हैं, जिससे समय और सरकारी धन दोनों का खर्च होता है। उन्होंने कहा कि अगर चुनावी खर्च कम होगा तो बचने वाले राजस्व का इस्तेमाल विकास कार्यों में किया जा सकेगा।

प्रवीण निषाद ने कहा कि वह परम पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए उत्तर प्रदेश से हरिद्वार पहुंचे हैं।उन्होंने कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज का दिव्य और भव्य स्वरूप देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। भगवान शिव के रूप में 22 घंटे एक ही आसन पर बैठकर भगवान शिव की आराधना करना कठिन तपस्या है। इस तपस्या के माध्यम से गुरुजी का आशीर्वाद हर जगह मिलता है।उन्होंने कहा कि सावन के पावन अवसर पर अपने आराध्य भगवान शिव के दर्शन करने के लिए वह दक्षिण काली मंदिर पहुंचे हैं।वहीं, वन नेशन, वन इलेक्शन पर अपनी सहमति जताते हुए प्रवीण निषाद ने कहा कि वह इसके पक्ष में हैं, क्योंकि हर साल चुनाव होने से धन और समय दोनों का अपव्यय होता है।उन्होंने कहा कि जब सरकार का राजस्व बचेगा, तो उस धन का इस्तेमाल अतिरिक्त विकास कार्यों में किया जा सकेगा। प्रवीण निषाद के मुताबिक, वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर ड्राफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा और राज्यसभा में इस संबंध में बिल पास होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed