Oplus_131072

 हरिद्वार


 हरिद्वार में अवैध खनन पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए देर रात बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम जितेंद्र कुमार और जिला खान अधिकारी मोहम्मद काजिम रज़ा की संयुक्त टीम ने सिडकुल क्षेत्र के पेंटागन मॉल के पीछे छापेमारी कर खनन माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया। टीम ने मौके पर चल रहे अवैध खनन को रोकते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही सील कर दिया।

एसडीएम जितेंद्र कुमार ने साफ कहा है कि अवैध खनन में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाई जा रही है ताकि रात के अंधेरे में चल रहे अवैध कारोबार पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके। प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *