देहरादून,
उत्तराखंड में बीजेपी द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक AI जनरेटेड वीडियो को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस वीडियो में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत को कथित तौर पर “लव जिहाद” और “जिहाद शरणम् गच्छामि” जैसे शब्दों के साथ दिखाया गया है, वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुलडोजर एक्शन से जोड़कर प्रस्तुत किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रवैया हमेशा एक वर्ग विशेष को प्रोत्साहित करने वाला रहा है और हरीश रावत के पुराने बयानों व कार्यशैली में भी यही मानसिकता दिखाई देती है। उनका कहना है कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां तुष्टिकरण की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है।
Oplus_131072 