हरिद्वार,
हरिद्वार के जमालपुर सीतापुर क्षेत्र में एक घर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा,तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड की तत्परता के चलते आग को आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया गया।
आग की चपेट में आने से घर में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
अग्निशमन विभाग के अनुसार समय रहते कार्रवाई किए जाने से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Oplus_131072 