Oplus_131072

हरिद्वार,


 हरिद्वार वासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित लगभग 100 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई। समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि तकरीबन 100 शिकायते आज आयी है। इनमें विभिन्न विभागों की शिकायतों में मुख्यतः अतिक्रमण, पेयजल, ओर कुछ जगह कानून व्यवस्था से संबंधित शिकायते आई है। सभी शिकायतों में संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये है। जो अधिकारी फिजिकली मौजूद नही थे उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये निर्देश दिये गए है। साथ ही सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का भी संज्ञान लिया गया है। जिन अधिकारियों ने लंबे समय तक शिकायतों का निस्तारण नही किया है या फिर शिकायतकर्ता से फोन या अन्य माध्यमों से संपर्क नही किया है उनको भी चेतावनी दी गई है। हमारे जनपद में अतिक्रमण एक बड़ी समस्या है उच्च न्यायालय एवं सीएम के भी स्पष्ट आदेश है अतिक्रमण को लेकर प्रभावी कार्यवाही की जाए। सभी विभागों को निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *