Oplus_131072

हरिद्वार,


दिल्ली नेशनल हाईवे पर कोहरे का कहर, सफेद चादर में लिपटी सड़कें, रफ्तार थमी

दिल्ली नेशनल हाईवे पर आज सुबह घने कोहरे की सफेद चादर छा गई, जिससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।

दृश्यता बेहद कम होने के कारण हाईवे पर चल रहे बड़े और छोटे वाहन धीमी गति से चलने को मजबूर दिखे।

कई जगहों पर ड्राइवरों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर आगे बढ़ना पड़ा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

कोहरे का असर सिर्फ शहर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुबह काम पर निकलने वाले लोग, स्कूली बच्चे और राहगीर देर से अपने गंतव्य तक पहुंचे।

प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *