हरिद्वार,
हरिद्वार के भागीरथी होटल में क्रिसमस डे का कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर खड़े हुए विवाद में होटल प्रबंधन की सफाई आई है। होटल में मीडिया से बात करते हुए होटल प्रबंधन ने कहा कि कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने ये भी सफाई दी कि कुछ सोशल मीडिया पेज पर इस कार्यक्रम का प्रचार गलत ढंग से किया गया था। होटल प्रबंधन की ओर से क्रिसमस कार्यक्रम नहीं बल्कि धार्मिक कार्यक्रम और बच्चों की एक्टिविटी का प्रोग्राम कराया जा रहा था। हालांकि अब प्रोग्राम को पूरी तरह कैंसिल कर दिया गया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की संपत्ति भागीरथी होटल का संचालन एक निजी कंपनी कर रही है। हाल ही में इस होटल में क्रिसमस डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम के आयोजन की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी। जिसके बाद हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों और हिंदूवादी संगठनों ने गंगा किनारे क्रिसमस आयोजन पर आपत्ति जताई थी।

