उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर से भूचाल आया है। बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनकी तथाकथित पत्नी उर्मिला सनावर के बीच ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।
ऑडियो में राठौर अंकिता भंडारी हत्याकांड में ‘गट्टू’ नाम के एक वीआईपी व्यक्ति का जिक्र कर रहे हैं, जिससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
कांग्रेस का हल्ला बोल
कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने देहरादून प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता में कहा, “अंकिता हत्याकांड में बीजेपी नेताओं का हाथ है। मुख्यमंत्री धामी और डीजीपी को इस मामले में जांच करनी चाहिए। अगर दोषी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तो हम सड़कों पर उतरेंगे।” साथ ही कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को अब भाजपा और संघ के बड़े नेताओं के लिए अय्याशी का अड्डा नहीं बनने देंगे।प्रेस वार्ता में यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कैश खुराना, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्र, मनोज सैनी, युवा नेता ऋषभ वशिष्ठ, अखिल त्यागी, आशु श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
क्या है पूरा मामला?
अंकिता भंडारी की हत्या 18 सितंबर 2022 को हुई थी। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अब बीजेपी नेता के ऑडियो से नए तथ्य सामने आए हैं। क्या ‘गट्टू’ की पहचान होगी? क्या बीजेपी नेताओं की भूमिका जांच में सामने आएगी?
Oplus_131072 