Oplus_131072

हरिद्वार,


हरिद्वार जनपद के कई क्षेत्रों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद इंडियन ऑयल की टीम ने गैस सिलेंडरों की नापतोल के लिए सड़कों पर उतरकर सघन जांच अभियान शुरू किया है। बीते कुछ दिनों से कंपनी को घरेलू गैस सिलेंडरों का वजन कम होने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसे गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग स्थानों पर डिलीवरी वाहनों को रोककर सिलेंडरों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सिलेंडरों का वजन तौला जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उपभोक्ताओं तक सही मात्रा में गैस पहुंच रही है।

इंडियन ऑयल के नोडल अधिकारी मयंक सैनी ने बताया कि कंपनी का उद्देश्य यह देखना है कि उनका उत्पाद गोदाम से निकलने के बाद भी गुणवत्ता और सही तोल के साथ उपभोक्ताओं तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि गोदाम से घरों तक पहुंचने की प्रक्रिया में समय अंतराल रहता है, ऐसे में रास्ते में जहां भी डिलीवरी वाहन मिलता है, वहां सिलेंडरों की जांच की जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के हित में आगे भी इस तरह के जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *