Oplus_131072

ऋषिकेश,

ऋषिकेश में खाली भूमि को चिन्हित कर कब्जे में लेने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वन विभाग की टीम बीते तीन दिनों से मीरा नगर शिवाजी नगर बीस बीघा गुमानीवाला मंसा देवी बापू ग्राम ग़ुज्जर प्लाट आदि स्थानों पर कार्यवाही कर रही है। वन विभाग की कार्यवाही के विरोध में जनता आक्रोशित होकर सड़कों पर उतर गई है।

जनता के विरोध के बाद उक्त स्थानों पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। तीसरे दिन वन विभाग की कार्यवाही के दौरान जनता ने आक्रोशित होकर नेशनल हाईवे और मनसा देवी रेलवे फाटक जाम कर दिया। जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। शहर में हर तरफ जाम की स्थिति बनी रही। वहीं पुलिस प्रशासन और वन विभाग की टीम को स्थानीय जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं जनता ने मंसा देवी के रेलवे ट्रैक से पुलिस प्रशासन पर पथराव भी किया। जिस कारण पुलिस प्रशासन को दल बल का सहारा लेना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *