देहरादून,
देहरादून नगर निगम द्वारा आज शहर में परिवहन के लिए जा रही मृत मुर्गीयों के वाहन का चालान काटा गया..नगर स्वास्थ्य अधकारी अविनाश खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया की सुबह ज़ब वह राउंड पर थे तो एक ट्रक की चेकिंग की गई जिसमे पाया गया की उक्त वाहन में जिन्दा मुर्गीयों के साथ करीब 65 मृत मुर्गीयों को सप्लाई किया जा रहा था.. जानकारी करने पर वाहन स्वामी कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए जिनके वाहन का चालान चुना भटटा कर किया गया. साथ ही उन्होंने कहा की नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगातार ऐसी कार्रवाई की जाती रहती है और जहाँ पर भी कोई लापरवाही सामने आती है तो उनके विरुद्ध वैधानिक कारवाही लगातार की जाती है।
Oplus_131072 