देहरादून,
उत्तराखंड पुलिस ने सुखवन्त सिंह आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर एक उच्चस्तरीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता आईजी एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे करेंगे। इस टीम में एसपी चम्पावत अजय गणपति, सीओ टनकपुर वन्दना वर्मा, निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट और उपनिरीक्षक मनीष खत्री शामिल हैं। SIT को आत्महत्या से जुड़े हर पहलू की सूक्ष्म, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। 12 पुलिसकर्मियों को गढ़वाल रेंज के चमोली और रुद्रप्रयाग जनपदों में स्थानांतरित कर दिया गया है, ताकि जांच पर दबाव न पड़े। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि तथ्यों की गहन जांच के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। SIT मृतक सुखवन्त सिंह के वीडियो संदेश और ई-मेल शिकायत की जांच करेगी, जिसमें स्थानीय लोगों और पुलिस के कुछ अधिकारियों/कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। SIT को 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपनी होगी। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई और SIT के गठन से लोगों को न्याय की उम्मीद है।
Oplus_131072 