हरिद्वार,
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हरिद्वार पहुंचे हैं। वे बुधवार को हरिद्वार के भूपतवाला में समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। हरिद्वार के कनखल स्थित हरिहर आश्रम में परिवार सहित पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति का स्वामी अवधेशानंद गिरी ने स्वागत किया। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि आध्यात्मिक नगरी हरिद्वार आने पर उन्हें बहुत अच्छा महसूस होता है और वे समय-समय पर साधु-संतों से मिलने हरिद्वार आते रहते हैं। आपको बता दें कि बुधवार से तीन दिवसीय समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम शुरू हो रहा है। जिसमें तमाम राजनीतिक और आध्यात्मिक हस्तियां शामिल होंगी।
Oplus_131072 