देहरादून
उत्तराखंड सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार अब शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में दक्ष बनाने जा रही है, जिससे कक्षा शिक्षण को एआई आधारित नवाचारों से जोड़ा जा सके। इस पहल के तहत एक विशेष सीपीडी (सतत व्यावसायिक विकास) कार्यक्रम तैयार किया जाएगा, जिसमें शिक्षकों को एआई के व्यावहारिक उपयोग, डिजिटल टूल्स, स्मार्ट क्लासरूम टेक्नोलॉजी और डेटा आधारित शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की सीखने की क्षमता, समझ और परिणामों में गुणात्मक सुधार लाना है। राज्य के लगभग 13,825 सरकारी स्कूलों में इस महत्वाकांक्षी योजना को लागू करने की तैयारी की जा रही है। यह पहल उत्तराखंड की शिक्षा प्रणाली को नई दिशा देने के साथ-साथ विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों के अनुरूप तैयार करने में मील का पत्थर साबित होगी।
Oplus_131072 