हरिद्वार,
हरिद्वार कुंभ मेले को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लिए शासन और प्रशासन स्तर पर तैयारियां निरंतर तेज की जा रही हैं। इसी क्रम में कुंभ मेला अधिकारी सोनिका ने हरिद्वार स्थित हरिद्वार रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन श्रद्धालुओं के आगमन का प्रमुख केंद्र होता है, इसलिए यहां की समस्त व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारु होना अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं के ठहराव स्थल, प्रवेश और निकास मार्ग, प्रतीक्षा क्षेत्र तथा आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मेला अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की संभावित संख्या को ध्यान में रखते हुए भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंध और यातायात संचालन की विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है। सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कल मुख्यमंत्री हरिद्वार पहुंचकर कुंभ तैयारियों की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे, ताकि कुंभ का आयोजन भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न कराया जा
Oplus_131072 