Oplus_131072

हरिद्वार,


हरिद्वार के किसान ढाबा पर एक ड्राइवर के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को सिर्फ इसलिए पीटा गया क्योंकि वह मुस्लिम था। इस घटना की निंदा करते हुए MJ Transport Co. ने एक बयान जारी किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने किसान ढाबा पर मुरादाबाद के एक मुस्लिम ड्राइवर को घेर कर पीटा। ड्राइवर को बेल्ट, डंडे आदि से बुरी तरह पीटा गया। इस घटना की निंदा करते हुए MJ Transport Co. ने कहा है कि यह घटना न केवल ड्राइवर के साथ हुई है, बल्कि यह पूरी इंसानियत के साथ बुरा हुआ है।साथ ही MJ Transport Co. ने सभी ट्रांसपोर्टर भाइयों से अपील की है कि वे इस घटना के खिलाफ आवाज उठाएं और ड्राइवर को न्याय दिलाने में मदद करें। कंपनी ने कहा है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी को एकजुट होना होगा।

बरहाल,इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है। देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *