Oplus_131072

ब्रेकिंग न्यूज हरिद्वार

धर्मनगरी हरिद्वार में आज गृहमंत्री अमित शाह का दौरा, जनसभा के साथ करेंगे नूतन न्याय संहिता प्रदर्शनी का उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज धर्मनगरी हरिद्वार के दौरे पर रहेंगे, जहां वह करीब सवा चार घंटे तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार शाह दोपहर 12:15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए 12:30 बजे गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड हरिद्वार पहुंचेंगे।

इसके बाद 12:40 बजे वैरागी द्वीप स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।

दोपहर 2:30 बजे से 3:00 बजे तक गृहमंत्री नूतन न्याय संहिता पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे, जबकि 3:00 से 3:30 बजे के बीच उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद 3:40 बजे वह एक निजी होटल में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 4:45 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *