Oplus_131072

हरिद्वार/उत्तराखंड

हरिद्वार–देहरादून राष्ट्रीय मार्ग पर मोतीचूर के पास रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें कई वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सड़क पर चल रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली के कारण अचानक वाहनों की रफ्तार धीमी हुई, तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस, दो कारें और एक ट्राला एक के बाद एक टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों में सवार यात्री घबरा गए।सूचना मिलते ही हरिद्वार और देहरादून पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

हरिद्वार एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह के अनुसार दुर्घटना के दौरान बीच में फंसी एक वेगनआर कार में आग लग गई, जिसमें सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। कई अन्य लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर ट्रॉली में जरूरी सुरक्षा इंतजाम जैसे बैक लाइट या रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे, जिससे पीछे आ रहे वाहनों को समय पर अंदाजा नहीं लग सका और यह बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर बाद में सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *