हरिद्वार ब्रेकिंग
धर्म नगरी हरिद्वार में मौसम का कहर: तेज आंधी-तूफान के बाद झमाझम बारिश, आसमान में घने बादलों का डेरा
धर्म नगरी हरिद्वार में अचानक बदले मौसम ने लोगों को चौंका दिया।
तेज आंधी और तूफान के साथ आसमान में काले घने बादल छा गए, जिससे दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया।
शहर के मुख्य बाजारों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हवा के तेज झोंकों ने जनजीवन को प्रभावित किया।
कई जगहों पर धूल भरी आंधी ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया।
आंधी-तूफान के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी तूफान का असर साफ देखने को मिला, जहां तेज हवाओं के कारण पेड़ हिलते नजर आए और बारिश ने मौसम को और सुहावना बना दिया।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में भी ऐसे ही मौसम में बदलाव जारी रह सकते हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

