Oplus_131072

 हरिद्वार,

भारतीय किसान यूनियन (सर्वे) के उत्तराखंड प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल शर्मा के संयोजन में रामेश्वर धाम के प्रांगण में महामंडलेश्वर 1008 रामेश्वर नंद सरस्वती महाराज को साथियों सहित किसान पटका ओढ़ा कर फूलमाला से स्वागत कर भारतीय किसान यूनियन (सर्व) का राष्ट्रीय संरक्षक पद से सम्मानित किया साथ ही लघु व्यापार एसो के नौवीं बार प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध घोषित होने के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा प्रदेश महामंत्री राजकुमार कोषाअध्यक्ष मनीष शर्मा सहित नवनिर्वाचित हुए लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों का भी किसान पटका ओढ़ाकर फूल माला पहनकर स्वागत किया।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर 1008 रामेश्वरम नंद सरस्वती ने कहा देश का किसान अन्नदाता है किसान के संरक्षण के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को विशेष रूप से अभियान चलाने होंगे उन्होंने कहा आज पर्यावरण दूषित हो जाने के कारण किसान की उपज पर भी संकट मंडरा रहा है सभी पर्वतीय क्षेत्रों में जल संरक्षण के साथ पर्यावरण दूषित ना हो इसके लिए सामाजिक रूप से सरकार की ओर से किसानों को प्रशिक्षित करना होगा उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर जिस प्रकार से कंक्रीट का जंगल खड़ा कर बड़े-बड़े निर्माण किया जा रहे हैं जो के विनाश का कारण बनेंगे उन्होंने कहा कि सरकार को इच्छा शक्ति के साथ पर्यावरण को बचाने के लिए ठोस योजना चलानी होगी तभी कृषि बचेगी।

भारतीय किसान यूनियन (सर्वे)की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा महामंडलेश्वर 1008 रामेश्वरम नंद सरस्वती महाराज की प्रेरणा से भारतीय किसान यूनियन (सर्व)ज्यादा से ज्यादा संगठित होकर किसानों की न्याय संगत मांगों के लिए प्रयास करती रहेगी।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने भारतीय किसान यूनियन (सर्व) के सभी पदाधिकारी को सम्मानित किए जाने पर आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया और भरोसा दिलाया आगामी कार्यक्रमों के दौरान भारतीय किसान यूनियन (सर्वे) के सभी संघर्ष में रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारी भी भारी संख्या में शामिल होकर भारतीय किसान यूनियन (सर्व )को मजबूती की ओर बढ़ाए जाने के हर कदम उठाए जाएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *