Oplus_131072

चमोली,

विधि विधान से खुले श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के खुले कपाट

चमोली जिले में स्थित श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के कपाट शनिवार को विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए गए हैं। गुरुद्वारे के कपाट खुलने के बाद श्री हेमकुंड साहिब में 12 बजकर 30 मिनट इस वर्ष के यात्राकाल की पहली अरदास की गई। हेमकुंड साहिब में आज पहले दिन पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर मत्था टेका।

श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि शनिवार को कपाट खुलने की प्रक्रियाओं के तहत प्रातः 9 बजे पंच प्यारों की अगुवाई में श्री गुरुग्रंथ साहिब को सचखंड से दरबार साहिब में सुशाभित किया गया। जिसके बाद सुखमणी का पाठ, सबद कीर्तन के पश्चात श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोले गए। जिसके बाद साल की पहली अरदास के बाद हुक्मनामा लेकर श्री हेमकुण्ड साहिब की यात्रा विधिवत शुरु हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *