Oplus_131072

 

हरिद्वार,

 

प्रधानमंत्री स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ रेहड़ी-पटरी और स्ट्रीट वेंडर्स तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार द्वारा प्रथम वेंडिंग जोन परिसर में लोक कल्याण मेले का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित इस मेले में स्ट्रीट वेंडर्स को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उन्हें योजनाओं से जुड़ने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद ने किया।

मेले के दौरान अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों ने स्ट्रीट वेंडर्स को स्वरोजगार, वित्तीय सहायता और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि 9 जून से 23 जून तक चलने वाले इस विशेष अभियान के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र के अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि नए सर्वे और शहरी स्थानीय निकाय मिशन के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को योजनाओं से जोड़कर उनके रोजगार को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *