प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने के मौके पर वरिष्ठ संत आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने भी प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दी हैं। हरिद्वार से वीडियो संदेश जारी कर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि आज देश में उल्लास और आनंद का दिन है। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यकाल को लोक मंगल की एक पावन यात्रा बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की सराहना करते हुए स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि इन 12 सालों में देश ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां प्रधानमंत्री ने कीर्तिमान स्थापित ना किया हो। इसके साथ ही स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि आज भारत दुनिया की एक बड़ी और मजबूत आर्थिक व्यवस्था बनकर उभरा है।

