Oplus_131072

हरिद्वार,

हरिद्वार में भारतीय किसान मजदूर जनसेवा यूनियन के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरुआत हो गई है। पहले दिन MSP, उज्ज्वला योजना, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए गए।
अलकनंदा होटल ग्राउंड में आयोजित अधिवेशन में संगठन के नेताओं ने किसानों को फसलों का उचित मूल्य, ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था और उज्ज्वला योजना से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। राष्ट्रीय सचिव अभिषेक यादव ने कहा कि सीमित सब्सिडी के कारण ग्रामीण परिवारों को महंगे गैस सिलेंडर खरीदने पड़ रहे हैं। वहीं संगठन ने किसान-मजदूरों की आवाज को गांव-गांव तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प भी दोहराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed