Oplus_131072

ब्रेकिंग न्यूज हरिद्वार

किसानों का फूटा गुस्सा, होटल और पुलिस चौकी का घेराव; मारपीट के आरोपों से बढ़ा तनाव

हरिद्वार में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने रोड़ी बेलवाला पुलिस चौकी और एक होटल का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।

किसानों का आरोप है कि होटल कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें कई किसान घायल हो गए।

घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

किसानों के अनुसार एक पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था, जिसकी वीडियो किसान और अन्य यात्री बना रहे थे।

आरोप है कि इसी दौरान होटल के कुछ कर्मचारी बाहर आए और वीडियो बनाने का विरोध करते हुए किसानों के साथ कहासुनी के बाद मारपीट पर उतर आए।

घटना से नाराज किसानों ने पुलिस चौकी और होटल के बाहर प्रदर्शन करते हुए न्याय की मांग की तथा चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed