ब्रेकिंग न्यूज हरिद्वार
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में आस्था का महासैलाब, गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम
धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
हर की पौड़ी समेत गंगा के प्रमुख घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि स्नान लगातार जारी है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंच रहे हैं।
वहीं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए 6 सुपर जोन, 16 जोन और 46 सेक्टर बनाए गए हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, बीडीएस और डॉग स्क्वायड टीमों को तैनात किया गया है।

