ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार
अंकिता भंडारी केस में बड़ा एक्शन: पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, वायरल ऑडियो-वीडियो मामले में कार्रवाई
भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को डालनवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
देहरादून एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
मामला अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित ऑडियो-वीडियो वायरल करने के आरोपों से जुड़ा है।
इस मामले में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार समेत देहरादून के थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
आरोप है कि सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री में भाजपा नेताओं को लेकर आपत्तिजनक दावे किए गए, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की।
Oplus_131072 