हरिद्वार,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर उत्तराखंड में सरकार और पार्टी के नेता 12 साल की उपलब्धियां गिना रहे हैं। सोमवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में जिला प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए 12 साल की केंद्र सरकार की उपलब्धियां को मीडिया के सामने रखा। बीजेपी नेताओं के साथ मीडिया संवाद करने पहुंचे सतपाल महाराज ने बताया कि इन 12 सालों में देशभर में अभूतपूर्व विकास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों ने हर वर्ग को फायदा पहुंचाया है। इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य की जनता को भी विशेष तौर पर कई बड़ी योजनाओं की सौगात दी गई है।

