हरिद्वार
पटाखे का शौक पड़ा भारी, बुलेट हुई सीज़
हरिद्वार पुलिस की नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी, बुलेट साइलेंसर से बार-बार पटाखे जैसी ध्वनि निकालने पर बुलेट सीज
कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में बुलेट से पटाखे फोड़ना युवक को पड़ा भारी, ज्वालापुर पुलिस ने बुलेट को किया सीज
युवक तुषार द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल से लगातार खतरनाक तरीके से स्टंट बाजी कर साइलेंसर से बार-बार पटाखे जैसी ध्वनि निकाली जा रही थी।
जिससे आमजन को परेशानी हो रही थी। ज्वालापुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए बुलेट को MV एक्ट की धाराओं में सीज किया गया है।
