Oplus_131072

हरिद्वार

रोशनाबाद में धान की खुशबू ने खींचा हाथी, फसलों को रौंदते हुए आबादी में मचाई दहशत


हरिद्वार के रोशनाबाद क्षेत्र में एक जंगली हाथी ने धान की फसल और केले के पेड़ों की ओर आकर्षित होकर आबादी वाले इलाके में घुस आया।

खेतों में लगी फसल का स्वाद चखने आए हाथी ने ग्रामीणों में अफरा-तफरी मचा दी।

लोग घरों में दुबक गए और सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

हाथी ने कई जगह फसलों को नुकसान पहुंचाया और कुछ पेड़ भी उखाड़ दिए।

कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने शोर और सायरन की मदद से हाथी को दोबारा जंगल की ओर खदेड़ा।

विभाग ने लोगों से अपील की है कि रात के समय खेतों के आसपास सतर्क रहें और हाथी दिखने पर तुरंत सूचना दें।

ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि लगातार जंगल से जंगली जानवरों की आवाजाही अब चिंता का विषय बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *