{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

गोवर्धन पूजा उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न, विधायक मदन कौशिक ने कहा — “यह पर्व देता है साहस और धैर्य का संदेश”

हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के आर्य नगर स्थित आवास पर गोवर्धन पूजा का आयोजन श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक ने भी शिरकत की। पूजा के दौरान पंडित अधीर कौशिक, महंत रामरतन गिरी और पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने विधायक मदन कौशिक को पटका और फरसा भेंट कर सम्मानित किया। विधायक कौशिक ने कहा कि गोवर्धन पूजा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह जीवन में धैर्य, साहस और एकता का संदेश भी देती है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा हमें सिखाती है कि विपरीत परिस्थितियों में भी विश्वास और दृढ़ निश्चय से हर कठिनाई का सामना किया जा सकता है।

पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि यह पर्व परिवारों में सुख-समृद्धि लाने के साथ ही प्रकृति संरक्षण का भी संदेश देता है। भगवान श्रीकृष्ण की पारंपरिक सजावट, भक्ति गीतों और अन्नकूट प्रसाद वितरण के साथ पूरे वातावरण में श्रद्धा और उल्लास की लहर दौड़ गई। महंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि गोवर्धन पूजा ने समाज को हिंदू संस्कृति, परंपरा और आदर्शों से प्रेरित होने का अवसर प्रदान किया। अन्नकूट प्रसाद वितरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक शामिल हुए, जिनके जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बन गया।

 

यह भी पढ़े 

सड़कों पर स्टंट करना तीन युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने तीनों यूवकों को किया गिरफ़्तार, दो स्पोर्ट्स बाइक की सीज –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *