Oplus_131072

हरिद्वार

हरिद्वार में स्टंटबाजों की खैर नहीं! स्पोर्ट्स बाइक से करतब दिखाना तीन युवकों को पड़ा महंगा

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में स्पोर्ट्स बाइक से सड़कों पर स्टंट करना तीन युवकों को भारी पड़ गया।

पुलिस ने तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनकी दो स्पोर्ट्स बाइक को सीज कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि युवक सुरक्षा नियमों का पालन किए सड़कों पर खतरनाक तरीके से बाइक चला रहे थे, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई थी।

सिडकुल पुलिस ने युवकों को चेतावनी देते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही है।

पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि दोबारा स्टंट करते पकड़े जाने पर तीनों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सड़क को रेसिंग ट्रैक न समझें, क्योंकि लापरवाही न केवल उनकी बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *