Oplus_131072

अल्मोड़ा,

उत्तराखंड में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी को देखते हुए सरकार की ओर से एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं।

अल्मोड़ा में डीएम अंशुल सिंह ने एसआईआर को लेकर बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। डीएम अंशुल सिंह ने बताया कि जिले में एसआईआर के तहत 90 प्रतिशत फॉर्मों का वितरण किया जा चुका है और जानकारियों को डिजिटल रूप से अपडेट किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि द्वाराहाट विधानसभा में फॉर्म वितरण का काम 99 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है, जबकि 24 प्रतिशत डेटा डिजिटल रूप से अपडेट किया जा चुका है।

डीएम ने जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों पर एसआईआर की प्रगति की समीक्षा की और कहा कि तय समय-सीमा के भीतर एसआईआर का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिले भर में तैयारियां लगातार जारी हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *