मंगलौर,
रुड़की के मंगलौर में सीएचसी सेंटर में विधायक काजी निजामुद्दीन के हंगामे के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मरीज के फर्श पर लेटे होने के मामले को पूर्व नियोजित बताया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलौर की ओर से जारी किए गए बयान और सीसीटीवी फुटेज मुताबिक मरीज विधायक की गाड़ी अस्पताल में घुसने से ऐन पहले ही बेंच से उठकर फर्श पर लेटा था। जबकि विधायक के अस्पताल में पहुंचने पर काफी घंटों पहले से फर्श पर लेटे होने की बात कही गई। सीसीटीवी फुटेज में भी मरीज दिलशाद विधायक क़ाज़ी निजामुद्दीन के आने से ऐन पहले ही फर्श पर लेटता हुआ दिख रहा है। गौरतलब है कि मंगलौर विधायक ने बृहस्पतिवार को सीएचसी पहुंचकर व्यवस्थाओं का हवाला देते हुए हंगामा काटा था।

