रुद्रपुर,
रुद्रपुर के संजय नगर खेड़ा क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि साईं मंदिर के पास घटित इस शर्मनाक घटना को पैसों के बल पर दबाने का प्रयास किया गया। सूत्रों के अनुसार पीड़ित परिवार ने प्रारंभ में पुलिस को घटना की सूचना दी थी, लेकिन बाद में कुछ कथित प्रभावशाली लोगों के हस्तक्षेप से मामला रफा-दफा करने की कोशिश की गई।
चर्चा है कि आरोपी को बचाने के लिए लाखों रुपये के लेन-देन की बात सामने आ रही है और पूरे मामले को मामूली विवाद का रूप देने का प्रयास हुआ। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस प्रकरण में पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की गई, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हुए हैं।
घटना से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने एसएसपी कार्यालय रुद्रपुर, उधम सिंह नगर पहुंचकर निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं एसपी
सीटी उत्तम सिंह नेगी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Oplus_131072 