Oplus_131072

हरिद्वार,

लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान सैकड़ों स्थानीय लोग देर रात फाउंड्री गेट स्थित बिजली घर पहुंच गए।

आक्रोशित लोगों ने अधिशासी अभियंता के कार्यालय का घेराव कर जमकर विरोध जताया, जिसके बाद स्थिति संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। लोगों ने एसडीओ और जेई को हटाने की मांग भी उठाई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले 24 घंटे से कई इलाकों में बिजली संकट बना हुआ है, जिससे पानी और बिजली की समस्या से लोग जूझ रहे हैं।

आए दिन तार टूटने और तकनीकी खराबी की घटनाओं को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है और उन्होंने जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *